Skip to main content

Knowledge in Physics is older than Classical Physics of Newton (PART I ;HINDI )



Knowledge in Physics is older than Classical Physics of Newton (PART I ;HINDI )

न्यूटन  कालीन भौतिकी को प्राचीन भौतिकी (Classical Physics)कहा जाता है।  प्रागैतिहासिक वैदिक साहित्य में भौतिकी के सूत्र यहां वहां बिखरे हुए आपको मिल जाएंगे। 

यांत्रिकी के नियम (Laws Of Mechanics ),क्रिया -प्रतिक्रिया (action -reaction )तथा गुरुत्वाकर्षण संबंधी नियमों के अलावा क्वांटम यांत्रिकी की झलक भी यहां मौजूद है। 

इसी झलक को देखकर क्वांटम यांत्रिकी के कर्णधार वाइनर हाइजनबर्ग ने कहा था :भारतीय दर्शन पर विमर्श के पश्चात मुझे अब क्वांटम यांत्रिकी के सिद्धांत भूतहा और उतने अजूबे और वायुवीय नहीं ही लगते हैं। 

याद रहे इलेक्ट्रॉन के आविष्कार और इसके बाद की भौतिकी को आधुनिक भौतिकी (Modern Physics )की संज्ञा दी गई है।  क्वांटम मैकेनिक्स  का अनिश्चय -वाद ,अनिश्चितता का सिद्धांत (Uncertainty Principal )इसके बाद की खोज रही है।इसके तहत ही ऐसी उद्भावनाएँ प्रकट हुईं हैं :जिन्हें हम द्रव्य की मूलभूत कणिकाएं ,बुनियादी कण माने बैठे थे ,न ही वे बुनियादी हैं न कण। महज तरंगें हैं प्रायिकता (Waves of probability )की। 

इन कथित कणिकाओं का बोध हमारे संज्ञान में नहीं आ सकता न ही हमारे अधुनातन कण टोही और अन्य युक्तियाँ इनका सही सही जायजा ले पा रहीं हैं। 

God Particle (एक किस्म का बोसॉन कण जो द्व्यमान युक्त कणिकाओं के भार के लिए उत्तरदाई समझा जाता है )Holy Grail Of Physiccs ही बना हुआ है। 

भारतीय दर्शन की ओर  लौटते हैं देखतें हैं यहां क्या क्या किस स्वरूप में बिखरा हुआ है। 

क्वांटम यांत्रिकी (Quantum Physics ):   

भारतीय मनीषी कणाद तत्वों को  स्पर्श्य (palpable )कहते हैं।ऐसे ही सूक्ष्मतर तात्विक अवयव को ,आपने परम -अणु कहा है। परम माने द्रव्य या पदार्थ का वह अंश absolute हिस्सा जिसका और आगे विभाजन करने पर तत्व अपने गुणधर्म खो बैठता है। अणु यहां एटम के लिए आया है। 

आपका ग्रन्थ वैशेषिका इसकी चर्चा करता है. ऐसी ही अन्य अवधारणाएं यहां आपको मिलेगीं जिन्हें बूझकर हाइजनबर्ग आनंदाभूति में उतर गए थे। 

धर्म विशेष प्रसूदात  

कणाद के अनुसार द्रव्य का उसके कणों  का यह बुनियादी स्वभाव है वह अपने जैसे अन्य कणों  के साथ interact करता है परस्पर अनुक्रिया करते हैं पदार्थ के कण। 
पदार्थ कहा ही उसे जाता है जो समान धर्मी पदार्थ को प्रभावित करे उस पर किसी प्रकार का प्रभाव (बल क्षेत्र )डाले। उसे अपने दायरे में ले ले। एक अदृश्य गुरुत्व डोर से बाँध ले। 

According to Sage Kanaada matter particles (material particles )interact with other particles due to their inherent nature .

यतेभ्युदयनि :श्रेयससिद्धि  :| 

पदार्थ के कणों  का गुणधर्म है नियति है वह सबसे स्थिर स्थिति हासिल करने के प्रयास में न्यूनतम ऊर्जा हासिल करने को उतावले रहते हैं। 

It is the property of the particle to develop and attain the final state i.e the state of minimum free energy .

कार्य -कारण संबंध 

 कारणाभावात कार्यभाव :| 

न तु  कार्यभावात् कारणभाव : || 

There is no effect possible without a cause .But absence of effect does not mean the absence of cause .

कारण  के बिना कार्य संपन्न नहीं हो सकता। लेकिन कार्य का अभाव कारण की सत्ता का अभाव नहीं है। विज्ञान की भाषा में इसे यूं समझा जा सकता है जिन्हें हम सुपर हेवी एलिमेंट्स कहते हैं। उनके भविष्य में होने ,उनकी इज़ -नैस  की प्रागुक्ति की जा चुकी है। वह हैं अभी भी  लेकिन अदृश्य ,अव्यक्त रूप में हैं ऊर्जित अवस्था में है। विरलीकृत पदार्थ हैं फिलाल ये अति -भारी कण  । 

यही ऊर्जा सांद्र रूप होने पर सुपर हेवी तत्व रूप में प्रकट हो जायेगी । 

अध्यात्म की भाषा में अव्यक्त यानी निर्गुण -निराकार (immpersonal form of God )से ही सगुण -साकार(personal form of God ) विश्व की सृष्टि हुई है। पुन : इसका विलय एक अवधि के बाद उसी अव्यक्त में हो जाएगा। ऊर्जा और द्रव्य का ये बना बनाया खेल है. 

(ज़ारी )

Comments

Popular posts from this blog

SAPODILLA Facts and Health Benefits (HINDI )

Sapodilla त्वरित तथ्य नाम: Sapodilla वैज्ञानिक नाम: चीकू मूल दक्षिणी मैक्सिको, मध्य अमेरिका और कैरेबियन। इसके अलावा थाईलैंड, भारत, कंबोडिया, मलेशिया, बांग्लादेश और इंडोनेशिया में खेती की। रंग की हल्के पीले - दानेदार बनावट के साथ भूरे रंग आकृतियाँ अंडाकार या दीर्घवृत्ताभ, व्यास: 2-4 इंच (5-10 सेमी) मांस रंग भूरा स्वाद मिठाई कैलोरी 200 Kcal./cup मेजर पोषक तत्वों विटामिन सी (39.33%) कार्बोहाइड्रेट (37.00%) आहार फाइबर (33.68%) आयरन (24.13%) कॉपर (23.00%) स्वास्थ्य सुविधाएं तनाव से छुटकारा दिलाता है, ठंड से बचाता है, एनीमिया से बचाता है, गठिया को कम, भर देता है घाव Sapodilla बारे में तथ्यों दक्षिणी मैक्सिको, मध्य अमेरिका और कैरेबियन के मूल निवासी, Sapodilla अब थाईलैंड, मलेशिया, कंबोडिया, भारत, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और मेक्सिको में खेती की जाती है। यह फिलीपींस स्पेनिश उपनिवेशण के दौरान पेश किया गया था। ब्राउन शुगर, सर्जनात्मक, रसेल, और टिकल: वहाँ Sapodilla के चार किस्में हैं। ब्राजील: Sapodilla भी विभिन्न स्थानीय भाषा / आम नाम से जाना जाता है Sapoti; जर्मन: Brei...

"Merry Christmas Coronary" and "Happy New Year Heart Attack."(HINDI )

उत्तरी ध्रुवीय क्षेत्र से संयुक्त राज्य अमेरिका में दाखिल होने वाली प्रशीतित  पवनें हाड़ और चमड़ी गलाने वाली त्वचाक्षत करने वाली ठंड ले आईं हैं। इस बरस नया साल चालीस फर्नेहाइट ज्यादा ठंडा रहेगा। और इसी के साथ फ्रॉस्टबाइट (त्वचाक्षत )शीत  से चमड़ी का गलना, पैरों की तथा हाथों की उँगलियों अंगूठों की खासकर मयशेष अंगों की रक्तवाहिकाओं का सिकुड़ना एक समस्या पैदा करेगा। हालांकि यह हमारे शरीर सुरक्षा तंत्र का अपना इंतज़ाम है वह परिधीय अंगों की रक्त वाहिकाओं को आकुंचित कर देता है सिकोड़ देता है ताकि ताप ऊर्जा की शरीर से निकासी संरक्षित रहे।  भले यह शरीर के प्रमुख अंगों यथा दिल फेफड़ों आदि को बचाने की हमारे शरीर की  कुदरती रणनीति है लेकिन शरीर के इन परिधीय अंगों पेरिफेरल पार्ट्स की हिफाज़त भी कम ज़रूरी नहीं है। यहां अमरीका का नागरिक अपना कर्तव्य बोध,नागर -बोध , सामाजिक दायित्व कभी नहीं भूलता। घर के सामने के फुटपाथ से बर्फ उसे खुद किसी फावड़े से हटानी ही हटानी है। बेहतर हो एक नहीं दो दो  दस्ताने पहने जाएँ ताकि उंगलियों के बीच में हवा की परतें रहें इनके ऊपर से मिटन (m...

Could this be a better way to build a flu vaccine?

Story highlights Scientists worldwide are seeking improved and universal flu vaccines In one new study, researchers turn to a mutant virus to design a vaccine (CNN) As a  deadly flu season  continues to ravage the United States, scientists are scrambling to find new ways to fight the virus, including building vaccines that offer stronger protection against the most aggressive flu strains and last longer than just one season. One new study offers a novel approach to developing such a vaccine. Scientists have used a mutant influenza A virus to develop a vaccine that gave the immune systems of mice and ferrets a significant boost, according to the study  published in the journal Science  on Thursday. The newly designed vaccine has been tested only in those lab animals, and more research is needed to determine whether it could be used safely and effectively in humans. Yet the researchers hope that, once more studies are conducted, this vac...