Skip to main content

विषय भोग के फंद छुड़ाई , तहाँ जाए जहां काट कसाई।

"जीव : ब्रह्में : परा " -जीव ही ब्रह्म है बाहर कोई अन्य ब्रह्म नहीं दूसरा कोई अन्य ब्रह्म नहीं जीव की सत्ता से अलग।
जीव अंतिम सत्यता है आभास ,प्रतिबिम्ब तुच्छ आदिक नहीं है परमसत्ता जीव ही है जीव ही राम है। बीजक में जीव शब्द बार- बार आया है जो हमारे ही निज स्वरूप का बोधक है आत्मस्वरूप है। बीजक जैसे छिपा हुआ धन बताता है गुप्त गूढ़ संकेतों  में ऐसे ही कबीर कहते हैं मेरे बीजक का हरेक शब्द जीव को उसकी अंतिम सत्यता बतलाता है।

एकहि भाव सकल जग देखि  ,बाहर परे सो होइ बिबेकी 

चारों और दसों दिशाओं में मोह माया का ही साम्राज्य फैला हुआ है। 

जो इससे (मोह माया से )बाहर आ जाए वही विवेकी है वह जो मोह छोड़े ,सूक्ष्म वासनाओं का भी परित्याग करे वेश -धारी साधुओं की तरह मोटा मोटा मोह माया का स्वरूप ही न छोड़े सूक्ष्म वासनाओं का भी नाश करे। आसक्ति छोड़े तब विवेकी है।

एकहि भाव सकल जग देखि 

ये मान लिया गया यह कहावत प्रचलन में आई सारे जगत में ब्रह्म व्याप्त है सब एक ही है। जड़ चेतन बकरी घास बिष्टा सब एक ही है। जड़ चेतन का विवेक ही घास चरने चला गया हो जैसे। प्रश्न यह है ,सब ब्रह्म ही है या कुछ माया भी है ?

जड़ और चेतन का विवेक न होना ही तो अविद्या है -कबीर 

माटी भी ब्रह्म है पानी भी ब्रह्म है गोबर भी ब्रह्म है पातर भी ब्रह्म है आत्मा भी ब्रह्म है। यह विवेक कैसे है। जड़ अलग है चेतन अलग है।

बाहर परे सो होइ विवेकी -बाहर को  जो परे करे,  अलग करे वह विवेकी है।  

अपने आप को सबसे अलगालो। विवश होकर के चल दो। अकेले इस संसार में आये हैं अकेले ही जाएंगे। इस संसार में जो कुछ मिलता है छूट जाता है।

विषय भोग के फंद  छुड़ाई 

तहाँ जाए जहां काट  कसाई। 

कुटिल गुरुओं का जंजाल आज भी है स्वरूप विवेक जहां मिट जाए हीन भावना जहां आ जाए ,तुम कर ही क्या सकते हो तुम तो अंश हो प्रतिबिम्ब हो जो कुछ करेगा ऊपर वाला ही करेगा तुम कर ही क्या सकते हो।ऐसे जो कहे बतलाये ऐसे ही गुरुओं को कबीर ने कसाई कहा है यह कसाईपन है महापाप है मानव मात्र समान है कोई ऊंच  नहीं कोई नींच  नहीं।

एकहि  पंडित सभै पढ़ाया  -तुम तुच्छ हो जो समर्थ है वह कहीं और है आत्म विवेक जगाया ही नहीं के तुम समर्थ हो आत्म विवेक जगाओ तुम सर्व -समर्थ हो। विवेकी बनो। भेड़िया धसान में मत फंसो हर जगह नीर क्षीर विवेक करो। 

सुमिरन करहिओ राम का  ,छोड़ो  दुःख की आस ,

सुख का जो चेहरा है उसमें दुःख भरा है सुख की आसा छोड़ो।

नाना प्रकार के अज्ञान में वासनाओं में तुम  पिस जाओगे अंतर्मुख होना अपनी आत्मा की ओर  लौटना राम है। बाहर 'काम' है अंदर 'राम' है। पांचों विषयों से मन को हटाकर अंतर्मुखी बनो। बेहरूनी काम कर लो लेकिन चित्त एकाग्र करने का अभ्यास करो। अंतर्मुखी होने का अभ्यास करो। स्वरूप ज्ञान के बिना सबका चित्त जलता है। तुम स्वयं महान हो तुच्छ नहीं हो अपने 'राम' स्वरूप को समझो अंतर्मुख ,उन्मुख होवो। वरना विषय वासनाओं में मन अटका रहेगा।

16 Ramaini-17(6.7.95)-ok, SADGURU ABHILASH SAHEB, BIJAK PRAVCHAN, KABIR PARAKH SANSTHAN, ALLAHABAD, ...

सन्दर्भ -सामिग्री :https://www.youtube.com/watch?v=mRpzF9xePA8

Comments

Popular posts from this blog

SAPODILLA Facts and Health Benefits (HINDI )

Sapodilla त्वरित तथ्य नाम: Sapodilla वैज्ञानिक नाम: चीकू मूल दक्षिणी मैक्सिको, मध्य अमेरिका और कैरेबियन। इसके अलावा थाईलैंड, भारत, कंबोडिया, मलेशिया, बांग्लादेश और इंडोनेशिया में खेती की। रंग की हल्के पीले - दानेदार बनावट के साथ भूरे रंग आकृतियाँ अंडाकार या दीर्घवृत्ताभ, व्यास: 2-4 इंच (5-10 सेमी) मांस रंग भूरा स्वाद मिठाई कैलोरी 200 Kcal./cup मेजर पोषक तत्वों विटामिन सी (39.33%) कार्बोहाइड्रेट (37.00%) आहार फाइबर (33.68%) आयरन (24.13%) कॉपर (23.00%) स्वास्थ्य सुविधाएं तनाव से छुटकारा दिलाता है, ठंड से बचाता है, एनीमिया से बचाता है, गठिया को कम, भर देता है घाव Sapodilla बारे में तथ्यों दक्षिणी मैक्सिको, मध्य अमेरिका और कैरेबियन के मूल निवासी, Sapodilla अब थाईलैंड, मलेशिया, कंबोडिया, भारत, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और मेक्सिको में खेती की जाती है। यह फिलीपींस स्पेनिश उपनिवेशण के दौरान पेश किया गया था। ब्राउन शुगर, सर्जनात्मक, रसेल, और टिकल: वहाँ Sapodilla के चार किस्में हैं। ब्राजील: Sapodilla भी विभिन्न स्थानीय भाषा / आम नाम से जाना जाता है Sapoti; जर्मन: Brei...

"Merry Christmas Coronary" and "Happy New Year Heart Attack."(HINDI )

उत्तरी ध्रुवीय क्षेत्र से संयुक्त राज्य अमेरिका में दाखिल होने वाली प्रशीतित  पवनें हाड़ और चमड़ी गलाने वाली त्वचाक्षत करने वाली ठंड ले आईं हैं। इस बरस नया साल चालीस फर्नेहाइट ज्यादा ठंडा रहेगा। और इसी के साथ फ्रॉस्टबाइट (त्वचाक्षत )शीत  से चमड़ी का गलना, पैरों की तथा हाथों की उँगलियों अंगूठों की खासकर मयशेष अंगों की रक्तवाहिकाओं का सिकुड़ना एक समस्या पैदा करेगा। हालांकि यह हमारे शरीर सुरक्षा तंत्र का अपना इंतज़ाम है वह परिधीय अंगों की रक्त वाहिकाओं को आकुंचित कर देता है सिकोड़ देता है ताकि ताप ऊर्जा की शरीर से निकासी संरक्षित रहे।  भले यह शरीर के प्रमुख अंगों यथा दिल फेफड़ों आदि को बचाने की हमारे शरीर की  कुदरती रणनीति है लेकिन शरीर के इन परिधीय अंगों पेरिफेरल पार्ट्स की हिफाज़त भी कम ज़रूरी नहीं है। यहां अमरीका का नागरिक अपना कर्तव्य बोध,नागर -बोध , सामाजिक दायित्व कभी नहीं भूलता। घर के सामने के फुटपाथ से बर्फ उसे खुद किसी फावड़े से हटानी ही हटानी है। बेहतर हो एक नहीं दो दो  दस्ताने पहने जाएँ ताकि उंगलियों के बीच में हवा की परतें रहें इनके ऊपर से मिटन (m...

परिंदे अब भी पर तौले हुए हैं

Virendra Sharma  shared a memory. Just now  ·  veerusa.blogspot.com veerujan.blogspot.com 3 Years Ago See Your Memories chevron-right Virendra Sharma December 1, 2015  ·  New Delhi, India  ·  यहीं मौजूद हैं वे लोग आपके आसपास ही बैठे हैं इस सदन में जिनके कुनबे ने इस देश का विभाजन करवाया था। आरएसएस जिसे ये सभी माननीय और माननीया पानी पी पी कर कोसते हैं  , विभाजन के हक़ में नहीं था। ये ही वे लोग हैं जिन्होनें ने १९७५ में देश पर दुर्दांत आपातकाल थोपा था। अ -सहिष्णुता क्या होती है तब देश ने पहली बार जाना था। यही वे लोग हैं जिन्होनें १९८४ में सिखों का नरसंहार करवाया था -जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती कांपती ही है। बाद नरसंहार के बोलने वाले यही लोग थे। यहीं मौजूद हैं वे लोग आपके आसपास ही बैठे हैं इस सदन में जिनके कुनबे ने इस देश का विभाजन करवाया था। आरएसएस जिसे ये सभी माननीय और माननीया पानी पी पी कर कोसते हैं , विभाजन के हक़ में नहीं था। ये ही वे लोग हैं जिन्होन...