Skip to main content

सभै घट रामु बोले ,राम बोलै रामा बोलै , राम बिना को बोलै रे।

Virendra Sharma shared a post.
4 hrs
Shambhu Dayal Vajpayee
''भगवान श्री नारायण त्रिपति कहलाते हैं। तीन देवी - श्रीदेवी , भूदेवी और लीलादेवी के पति। हमें धारण - पालन करने वाली पृथ्‍वी देवी के पति नारायण हैं। इसी लिए सुबह उठने के बाद धरती माता की वंदना कर पग रखने की परंपरा है।जो गुजरात में द्वारिकानाथ हैं वही दक्षिण भारत में श्रीवेंकटेश बालाजी महाराज हैं। दोनों चतुर्भज। बाला जी महाराज का नाम है त्रिपतिबाला जी । मूल संस्‍कृत शब्‍द त्रिपति का अपभ्रंश तिरुपति हो गया और लोग तिरुपति बालाजी कहने लगे।''
...... ..........................
'' काशी - अयोध्‍या की तरफ अभिवादन में राम -राम कहने की परंपरा है। दो बार ही बोलते हैं, एक या तीन बार नहीं। ऐसा क्‍यों ? इसके पीछे भावना है कि मुझ को जो दिखता है , मेरे सामने वाला , वह मेरा राम है और मेरे अंदर भी तेरा राम है। मैं राम जी के प्रकाश से जगत को देख पाता हूं। राम जी मुझे प्रकाश देते हैं। जो दीख पडता है वह राम है तथा जो देखता है , तत्‍व -दृष्टि से , वह भी राम जी का ही स्‍वरूप है। सब राम मय।''
डोंगरे जी महाराज की तत्‍वार्थ - रामायण में यह पढा। इससे लगता है कि भारतीय दर्शन की जडें ब्‍यावहारिक रूप से लोक जीवन में कितने गहरे तक अनुस्‍यूत हैं।


...... ..........................
Comments
Virendra Sharma सभै घट रामु बोले ,राम बोलै रामा बोलै ,

राम बिना को बोलै रे। 


(१ )

एकल माटी कुंजर चीटी ,भाजन है बहु नाना रे , 

असथावर जंगम कीट पतंगम ,घट घट रामु समाना रे। 

(२ )

एकलु चिंता राखु अनंता , अउर तजहु सब आसा रे ,

प्रणवै नामा भए निहकामा ,को ठाकुर को दासा रे। 

भाव -सार :बोलने वाला वह राम है जो सबके हृदय में रहता है ,मनुष्य क्या बोल सकता है अर्थात कुछ नहीं। न वह अपनी मर्जी से चुप रह सकता है और न बोल ही सकता है। चींटी से लेकर हाथी तक सभी एक ही तत्व की निर्मिति हैं। एक ही मिट्टी से उपजें हैं। जीवों की सभी प्रजातियां कीट पतंग सभी इसी माटी का खेला है। उस एक परमात्मा से ही आस रख उसी से लौ लगा बाकी सब माया का कुनबा है वहां से कुछ मिलना विलना नहीं हैं। गुरु नामदेव कहते हैं मैं इस जगत के प्रति उदासीन हो चुका हूँ आप्तकाम निष्काम हो चुका हूँ। मेरे लिए नौकर और स्वामी में कोई फर्क नहीं रह गया है। सब उसी का खेल है। 

(३ )
घट घट में हरजू बसे , संतन कही पुकार ,

कहु नानक रे भज मना भउ निधि उतरे पार। 

(४ )
फरीदा खालिक खलक में ,खलक बसे रब माहि ,

मंदा किसनु आखिये जब इस बिन कोई नाहि।
Manage
Reply18m
Virendra Sharma घट घट में हरजू बसे , संतन कही पुकार ,

कहु नानक रे भज मना भउ निधि उतरे पार। 


(४ )
फरीदा खालिक खलक में ,खलक बसे रब माहि ,

मंदा किसनु आखिये जब इस बिन कोई नाहि। 

भावसार :नाम की महिमा का बखान किया गया है यहां ,हे जीव उसी नाम सिमरन से तेरा बड़ा पार होगा। यह सृष्टि और इसका सृजनहार दो नहीं हैं एक ही हैं ऐसे में किसे बुरा कहियेगा। सबमे वही तो है। वही एक राम जो सर्वव्यापी है।

Comments

Popular posts from this blog

SAPODILLA Facts and Health Benefits (HINDI )

Sapodilla त्वरित तथ्य नाम: Sapodilla वैज्ञानिक नाम: चीकू मूल दक्षिणी मैक्सिको, मध्य अमेरिका और कैरेबियन। इसके अलावा थाईलैंड, भारत, कंबोडिया, मलेशिया, बांग्लादेश और इंडोनेशिया में खेती की। रंग की हल्के पीले - दानेदार बनावट के साथ भूरे रंग आकृतियाँ अंडाकार या दीर्घवृत्ताभ, व्यास: 2-4 इंच (5-10 सेमी) मांस रंग भूरा स्वाद मिठाई कैलोरी 200 Kcal./cup मेजर पोषक तत्वों विटामिन सी (39.33%) कार्बोहाइड्रेट (37.00%) आहार फाइबर (33.68%) आयरन (24.13%) कॉपर (23.00%) स्वास्थ्य सुविधाएं तनाव से छुटकारा दिलाता है, ठंड से बचाता है, एनीमिया से बचाता है, गठिया को कम, भर देता है घाव Sapodilla बारे में तथ्यों दक्षिणी मैक्सिको, मध्य अमेरिका और कैरेबियन के मूल निवासी, Sapodilla अब थाईलैंड, मलेशिया, कंबोडिया, भारत, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और मेक्सिको में खेती की जाती है। यह फिलीपींस स्पेनिश उपनिवेशण के दौरान पेश किया गया था। ब्राउन शुगर, सर्जनात्मक, रसेल, और टिकल: वहाँ Sapodilla के चार किस्में हैं। ब्राजील: Sapodilla भी विभिन्न स्थानीय भाषा / आम नाम से जाना जाता है Sapoti; जर्मन: Brei...

"Merry Christmas Coronary" and "Happy New Year Heart Attack."(HINDI )

उत्तरी ध्रुवीय क्षेत्र से संयुक्त राज्य अमेरिका में दाखिल होने वाली प्रशीतित  पवनें हाड़ और चमड़ी गलाने वाली त्वचाक्षत करने वाली ठंड ले आईं हैं। इस बरस नया साल चालीस फर्नेहाइट ज्यादा ठंडा रहेगा। और इसी के साथ फ्रॉस्टबाइट (त्वचाक्षत )शीत  से चमड़ी का गलना, पैरों की तथा हाथों की उँगलियों अंगूठों की खासकर मयशेष अंगों की रक्तवाहिकाओं का सिकुड़ना एक समस्या पैदा करेगा। हालांकि यह हमारे शरीर सुरक्षा तंत्र का अपना इंतज़ाम है वह परिधीय अंगों की रक्त वाहिकाओं को आकुंचित कर देता है सिकोड़ देता है ताकि ताप ऊर्जा की शरीर से निकासी संरक्षित रहे।  भले यह शरीर के प्रमुख अंगों यथा दिल फेफड़ों आदि को बचाने की हमारे शरीर की  कुदरती रणनीति है लेकिन शरीर के इन परिधीय अंगों पेरिफेरल पार्ट्स की हिफाज़त भी कम ज़रूरी नहीं है। यहां अमरीका का नागरिक अपना कर्तव्य बोध,नागर -बोध , सामाजिक दायित्व कभी नहीं भूलता। घर के सामने के फुटपाथ से बर्फ उसे खुद किसी फावड़े से हटानी ही हटानी है। बेहतर हो एक नहीं दो दो  दस्ताने पहने जाएँ ताकि उंगलियों के बीच में हवा की परतें रहें इनके ऊपर से मिटन (m...

Could this be a better way to build a flu vaccine?

Story highlights Scientists worldwide are seeking improved and universal flu vaccines In one new study, researchers turn to a mutant virus to design a vaccine (CNN) As a  deadly flu season  continues to ravage the United States, scientists are scrambling to find new ways to fight the virus, including building vaccines that offer stronger protection against the most aggressive flu strains and last longer than just one season. One new study offers a novel approach to developing such a vaccine. Scientists have used a mutant influenza A virus to develop a vaccine that gave the immune systems of mice and ferrets a significant boost, according to the study  published in the journal Science  on Thursday. The newly designed vaccine has been tested only in those lab animals, and more research is needed to determine whether it could be used safely and effectively in humans. Yet the researchers hope that, once more studies are conducted, this vac...