Skip to main content

Combat climate change by cutting beef and lamb production, report says(Part I, HINDI )

तमाम तरह के खाद्यों में सबसे ज्यादा खामियाज़ा यदि जलवायु को किसी खाद्य से उठाना 

पड़ता है तो वह खाद्य है गौ मांस। यहां हम भगवद्गीता  में वर्णित तीन तरह के 

खाद्यों सतो -रजो -तमो गुणों से संसिक्त (सात्विक -राजसिक -तामसिक 

)भोजन की नहीं कर रहें हैं। 

जलवायु को होने वालो नुकसानी के आधार पर हम अपनी बात अधुनातन शोध के आलोक में कह रहें हैं। 
उत्तरी अमरीका में उपभोग्य खाद्यों से ताल्लुक रखने वाली प्राकृत संसाधन प्रतिरक्षा परिषद् (Natural Resources Defense Council On Food Consumption ,NRDC)ने २०१७ में जो अध्ययन संपन्न किया था उसके मुताबिक़ प्रति  किलोग्रेम गौमांस की उपलब्धि के पीछे २६. ५ (साढ़े छब्बीस किलोग्रेम वेट )ग्रीनहाउस गैस कार्बन डाइआक्साइड हमारी हवा में  में दाखिल हो जाती है।यह उत्सर्जन प्रतिकिलोग्रेम वेट चिकन और टर्की की उपलब्धि पर  उत्सर्जित गैस से पांच गुना ज्यादा है। 

खाद्य एवं कृषि संघ (संयुक्त राष्ट्र )के अनुसार भूमंडलीय स्तर पर होने वाले कुल ग्रीनहाउस गैस  उत्सर्जन में पशु कृषि की भागीदारी  १४. ५ फीसद बनी हुई है।इस उत्सर्जन का भी ६५ फीसद हिस्सा गौ मांस (Beef )डेरी कैटल  (दुग्ध मुहैया करवाने वाले अन्य मवेशी )से हमारी हवा में घुल रहा है । 

बात साफ़ है यदि  दुनिया भर में गौ मांस की खपत को नियंत्रित किया जाए समय की मांग के अनुरूप कमतर रखा जाए तो ग्लोबी स्तर पर होने वाले कुल  उत्सर्जन को खासा कम किया जा सकता है। कुछ संतोष का यह ज़रूर विषय है कि २००५ की खपत की तुलना में अमरीका में गौमांस की खपत में आज १९ फीसद कमी आई है। ऐसा करने से हमारी हवा में दाखिल होने वाले  उत्सर्जन में अठारह करोड़ पचास लाख मीटरी  टन के तुल्य कमी आई है। तीन करोड़ नब्बे लाख कारों के टेल पाइपों से इतना ही उत्सर्जन होता है। 

गौ मांस के उत्पादन में एक बड़ी खराबी और है वह यह कि गौ चारा (cow feed )पैदा करने में अतिरिक्त नाशजीवों और कीटनाशियों ,कृमिनाशियों की दरकार रहती है।इन कृषि  रसायनों को तैयार करने में भी अतिरिक्त ईंधन खर्च होता है। 
इसके अलावा गौ का पाचन तंत्र मीथेन गैस  पैदा करता है जो कार्बन -डाइआक्साइड  से २५ गुना ज्यादा असरकारी (विनाशक ,पोटेंट ) ग्रीन हाउस गैस है। मीथेन से अपेक्षाकृत ग्लोबल वार्मिंग ज्यादा होती है।
   

Comments

Popular posts from this blog

SAPODILLA Facts and Health Benefits (HINDI )

Sapodilla त्वरित तथ्य नाम: Sapodilla वैज्ञानिक नाम: चीकू मूल दक्षिणी मैक्सिको, मध्य अमेरिका और कैरेबियन। इसके अलावा थाईलैंड, भारत, कंबोडिया, मलेशिया, बांग्लादेश और इंडोनेशिया में खेती की। रंग की हल्के पीले - दानेदार बनावट के साथ भूरे रंग आकृतियाँ अंडाकार या दीर्घवृत्ताभ, व्यास: 2-4 इंच (5-10 सेमी) मांस रंग भूरा स्वाद मिठाई कैलोरी 200 Kcal./cup मेजर पोषक तत्वों विटामिन सी (39.33%) कार्बोहाइड्रेट (37.00%) आहार फाइबर (33.68%) आयरन (24.13%) कॉपर (23.00%) स्वास्थ्य सुविधाएं तनाव से छुटकारा दिलाता है, ठंड से बचाता है, एनीमिया से बचाता है, गठिया को कम, भर देता है घाव Sapodilla बारे में तथ्यों दक्षिणी मैक्सिको, मध्य अमेरिका और कैरेबियन के मूल निवासी, Sapodilla अब थाईलैंड, मलेशिया, कंबोडिया, भारत, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और मेक्सिको में खेती की जाती है। यह फिलीपींस स्पेनिश उपनिवेशण के दौरान पेश किया गया था। ब्राउन शुगर, सर्जनात्मक, रसेल, और टिकल: वहाँ Sapodilla के चार किस्में हैं। ब्राजील: Sapodilla भी विभिन्न स्थानीय भाषा / आम नाम से जाना जाता है Sapoti; जर्मन: Brei...

"Merry Christmas Coronary" and "Happy New Year Heart Attack."(HINDI )

उत्तरी ध्रुवीय क्षेत्र से संयुक्त राज्य अमेरिका में दाखिल होने वाली प्रशीतित  पवनें हाड़ और चमड़ी गलाने वाली त्वचाक्षत करने वाली ठंड ले आईं हैं। इस बरस नया साल चालीस फर्नेहाइट ज्यादा ठंडा रहेगा। और इसी के साथ फ्रॉस्टबाइट (त्वचाक्षत )शीत  से चमड़ी का गलना, पैरों की तथा हाथों की उँगलियों अंगूठों की खासकर मयशेष अंगों की रक्तवाहिकाओं का सिकुड़ना एक समस्या पैदा करेगा। हालांकि यह हमारे शरीर सुरक्षा तंत्र का अपना इंतज़ाम है वह परिधीय अंगों की रक्त वाहिकाओं को आकुंचित कर देता है सिकोड़ देता है ताकि ताप ऊर्जा की शरीर से निकासी संरक्षित रहे।  भले यह शरीर के प्रमुख अंगों यथा दिल फेफड़ों आदि को बचाने की हमारे शरीर की  कुदरती रणनीति है लेकिन शरीर के इन परिधीय अंगों पेरिफेरल पार्ट्स की हिफाज़त भी कम ज़रूरी नहीं है। यहां अमरीका का नागरिक अपना कर्तव्य बोध,नागर -बोध , सामाजिक दायित्व कभी नहीं भूलता। घर के सामने के फुटपाथ से बर्फ उसे खुद किसी फावड़े से हटानी ही हटानी है। बेहतर हो एक नहीं दो दो  दस्ताने पहने जाएँ ताकि उंगलियों के बीच में हवा की परतें रहें इनके ऊपर से मिटन (m...

परिंदे अब भी पर तौले हुए हैं

Virendra Sharma  shared a memory. Just now  ·  veerusa.blogspot.com veerujan.blogspot.com 3 Years Ago See Your Memories chevron-right Virendra Sharma December 1, 2015  ·  New Delhi, India  ·  यहीं मौजूद हैं वे लोग आपके आसपास ही बैठे हैं इस सदन में जिनके कुनबे ने इस देश का विभाजन करवाया था। आरएसएस जिसे ये सभी माननीय और माननीया पानी पी पी कर कोसते हैं  , विभाजन के हक़ में नहीं था। ये ही वे लोग हैं जिन्होनें ने १९७५ में देश पर दुर्दांत आपातकाल थोपा था। अ -सहिष्णुता क्या होती है तब देश ने पहली बार जाना था। यही वे लोग हैं जिन्होनें १९८४ में सिखों का नरसंहार करवाया था -जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती कांपती ही है। बाद नरसंहार के बोलने वाले यही लोग थे। यहीं मौजूद हैं वे लोग आपके आसपास ही बैठे हैं इस सदन में जिनके कुनबे ने इस देश का विभाजन करवाया था। आरएसएस जिसे ये सभी माननीय और माननीया पानी पी पी कर कोसते हैं , विभाजन के हक़ में नहीं था। ये ही वे लोग हैं जिन्होन...